{"_id":"57dd86bd4f1c1bf422d48455","slug":"kraim-kantrol-ko-esapee-ne-kiya-janasanvaad","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम कंट्रोल को एसपी ने किया जन संवाद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम कंट्रोल को एसपी ने किया जन संवाद
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
क्राइम कंट्रोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने, आम जन से मित्रवत व्यवहार बनाने के लिए एसपी शुक्रवार देर रात सीधे जनता के बीच पहुंचे। एसपी ने लोगों से क्राइम कंट्रोल के लिए राय मांगी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों के सुझाव लिए। इसके अनुपालन का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया।
एसपी सुनील कुमार ने शुक्रवार को नदरई गेट पुलिस चौकी में टेंट लगाकर लोगों से उनकी समस्याएं सुनी। लोगों से क्राइम कंट्रोल व छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए सहयोग व सुझाव मांगा। एसपी ने कहा कि उत्पीड़न की शिकायत तुरंत पुलिस से करें, यदि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही तो वह उनसे आकर मिले। सोशल मीडिया फेसबुक एकाउंट से भी पुलिस अधीक्षक ने लोगों से सुझाव मांगे। लोगों ने इस पहल पर बेबाकी से अपनी राय रखी। सुझाव के अनुपालन में पुलिस ने जब कार्रवाई शुरू की तो बस स्टैंड से एक शोहदे को पकडने में सफलता भी मिली। बताया कि सुझाव के तहत सादी वर्दी में स्कूल, कालेजों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
----
बालिका स्कूलों में पुलिस करेगी सेमिनार
कासगंज(ब्यूरो)। छात्राओं के अंदर से डर निकालने के लिए एसपी एवं पुलिस अधिकारी अब बालिकाओं के स्कूल में सेमिनार कर उन्हें छेड़छाड़ की घटनाओं के लिए जागरूक करेंगे। एसपी ने कहा कि बालिकाएं उत्पीड़न से डरें नहीं, निडर होकर रहें अपनी शिकायत करें। प्रदेश सरकार की 1090 का प्रयोग करने के लिए भी छात्राओं का जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
----
होगी सख्ती-
-प्रेशर हार्न प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई
-बिना डीएल के वाहन चलाते मिलने पर होगी कार्रवाई
-नाबालिकों के वाहन चलाने पर अभिभावकों पर होगी कार्रवाई
-छेड़छाड़ करने वाले होंगे चिह्नित,जाएंगे जेल
-नगर में 90 स्थानों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे