{"_id":"572e263e4f1c1b083f5cdb25","slug":"kam-paidaavaar-par-kisaan-kee-haartataik-se-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम पैदावार पर किसान की हार्टअटैक से मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कम पैदावार पर किसान की हार्टअटैक से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 07 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
गांव रामनगर जिटौली की घटना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रामनगर जिटौली में शनिवार सुबह खेत में अनाज कम होने पर किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों की माने तो किसान ने बैंक और गांव के ही कुछ लोगों से कर्ज लेकर गेहूं की फसल बोई थी।
निधौलीकलां के गांव रामनगर जिटौली निवासी सहदेव (51) के पास छह बीघा जमीन थी। इस बार उन्हाेंने पट्टे की जमीन मिला कर करीब 15 बीघा के खेत में गेहूं की फसल बोई थी। भतीजे यदुराज ने बताया कि सहदेव ने बैंक और गांव के ही कुछ लोगों से कर्ज लेकर फसल बोई थी, लेकिन फसल अच्छी नहीं हुई। इसमें 60 क्विंटल गेहूं निकलने की उम्मीद थी लेकिन मात्र 20 क्विंटल ही गेहूं निकला। इस कारण वह काफी दिनों से परेशान थे। तनाव में उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। उन्होंने खेत पर ही झोपड़ी डाल रखी थी और वहीं पर सोते थे। यदुराज ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे यह खेत पर बैठे हुए थे, तभी उन्हे हार्ट अटैक हुआ। इससे उनकी मौत हो गई। किसान के घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजन खेत पर गए, तो वह मृत मिले। परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तहरीर मृतक की पत्नी सरोज ने दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के हैं पांच बच्चे
एटा। भतीजा यदुराज ने बताया कि मृतक के पास पांच बच्चे हैं। दो बेटियाें की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां और एक बेटा शादी के लिए हैं। इनकी जिम्मेदारी पिता सहदेव पर थी।