{"_id":"578d20344f1c1b676bc4c46f","slug":"jholaachhaap-doktar-ne-lee-yuvak-kee-jaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप डॉक्टर ने ली युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप डॉक्टर ने ली युवक की जान
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
युवक के परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलुआ इलाके के गांव बरा में सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। मामले में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज का आरोप है। मृतका की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
गांव बरा निवासी रामचंद्र (44) पुत्र मथुरा प्रसाद की रविवार शाम अचानक तबियत खराब हो गई। कस्बा पिलुआ के प्राइवेट चिकित्सक डॉ. देवेंद्र सिंह से उसने दवा ली। घर आकर जैसे ही उसने दवा खाई, उसकी हालत और बिगड़ने लगी। घबराए परिवारीजन उसे एटा ले गए। पर, रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से घरवालों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज देकर मार डालने का आरोप लगाया। मृतक की पत्नी रतनेश की तहरीर पर पुलिस ने झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।