फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jholaachhaap doktar ne lee yuvak kee jaan

झोलाछाप डॉक्टर ने ली युवक की जान

Tue, 19 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 19 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
jholaachhaap doktar ne lee yuvak kee jaan
युवक के परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिलुआ इलाके के गांव बरा में सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। मामले में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज का आरोप है। मृतका की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन

गांव बरा निवासी  रामचंद्र (44) पुत्र मथुरा प्रसाद की रविवार शाम अचानक तबियत खराब हो गई। कस्बा पिलुआ के प्राइवेट चिकित्सक डॉ. देवेंद्र सिंह से उसने दवा ली। घर आकर जैसे ही उसने दवा खाई, उसकी हालत और बिगड़ने लगी। घबराए परिवारीजन उसे एटा ले गए। पर, रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से घरवालों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज देकर मार डालने का आरोप लगाया। मृतक की पत्नी रतनेश की तहरीर पर पुलिस ने झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed