फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Including the son of the woman burned to death

महिला को बेटे सहित जलाकर मार डाला

Sat, 04 Mar 2017 12:42 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 04 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Including the son of the woman burned to death
मह‌िला बेटे की मौत पर गमगीन पर‌िजन - फोटो : Amar Ujala
। क्षेत्र के गांव कंचन गढ़ी में शुक्रवार को महिला और उसके छह महीने के दुधमुंहे बच्चे को जलाकर मार डाला गया। पुलिस और मायकेवालों के आने से पहले ही ससुराल के लोग शव छोड़कर भाग निकले। इससे पहले उन्होंने हत्या को हादसा दर्शाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर फटने का षडयंत्र भी रचने की कोशिश की। सीओ के मुताबिक मौके पर सिलेंडर फटने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।   
विज्ञापन

मारहरा थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर की रहने वाली पूजा पुत्री रामवकील की शादी दो साल पहले पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव कंचन गढ़ी निवासी योगेश पुत्र मिथलेश से हुई थी। पिता रामवकील ने बताया कि सुसरालीजन दहेज के लिए पूजा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं हो पाने पर ससुराल के लोगों ने शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे पूजा एवं उसके छह माह के बेटे अश्वनी पर केरोसिन छिड़क कर जलाकर मार डाला। यही नहीं हत्या का हादसा दर्शाने के लिए रसोई गैस सिलैंडर के फटने से मौत की कहानी भी गढ़ने की कोशिश की। सीओ सिटी निवेश कटियार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में केरोसिन से दोनो के जलना प्रतीत हो रहा है। रसोई में गैस सिलेंडर फटने का कोई सबूत नहीं मिला है। अभी मायकेवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आरोपियाें को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed