{"_id":"58922c394f1c1b0f0be8012e","slug":"hurt-by-flirting-teenager-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से आहत किशोरी ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी से आहत किशोरी ने जान दी
Amar Ujala
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से तंग आकर किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों का आरोप है कि छेड़छाड़ की तहरीर देने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और आरोपी भी भाग निकला। मामले की रिपोर्ट पिता ने युवक के विरुद्ध दर्ज कराई है। वही लापरवाही पर एसएसपी ने हल्का इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।
थाना बागवाला के क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार सुबह घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव निवासी मोहित घर पर आ धमका और छेड़खानी करने लगा। अचानक घर पहुंचे परिवारीजनों को देख युवक भाग निकला। परिवारीजनों के अनुसार आरोपी आए दिन किशोरी से छेड़खानी करता था। मंगलवार को घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर लौट गई। इसके बाद पिता ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। मंगलवार रात तीन बजे किशोरी ने जहर खा लिया। मुंह से झाग निकलता देख परिवारीजन घबरा गए और किशोरी को लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे। जहां उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पीएम कराया है। एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना में लापरवाही सामने आने पर हलका इंचार्ज रामब्रेश यादव को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने थानाध्यक्ष को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले भी कोतवाली देहात क्षेत्र के गोपालपुर में छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी है। किशोरी की अचानक मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।