फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   guru ke kahane par mahila ne rachee thee loot, gaingarep kee saajish

गुरु के कहने पर महिला ने रची थी लूट, गैंगेरप की साजिश

Mon, 07 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
guru ke kahane par mahila ne rachee thee loot, gaingarep kee saajish
एसपी की पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पंजाब से अलीगंज आ रही महिला को अगवा कर कार में गैंगरेप, लूटपाट की घटना का सोमवार की शाम पुलिस ने नाटकीय अंदाज में खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में वह रूकी थी, वहीं उसके साथ रेप की घटना हुई है। बाद में महिला को नशीला बिस्किट खिलाकर गुरु ने विरोधी को फंसाने के लिए यह झूठी कहानी गढ़ी। प्रेस वार्ता में पुलिस महिला को सामने नहीं ले लाई। सिर्फ गेस्ट हाउस के चौकीदार को खड़ा करके इतनी बड़ी वारदात का खुलासा करना चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कृष्ण ने बताया कि महिला पंजाब से चलकर कासगंज के रास्ते एटा सुबह 6 बजे के आसपास पहुंची। जहां उसकी मुलाकात मुंह बोली बहन के गुरु जैथरा थाने के जरारा गुरूदेव उर्फ गुरू उर्फ धर्मेंद्र हाल पता फर्रुखाबाद के गांव अनासी थाना मेरापुर से हुई। पुलिस का दावा है कि दोनों रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सुबह 6.30 बजे 10.30 बजे तक रुके थे। वहीं महिला ने अपनी मर्जी से गुरू के साथ संबंध बनाए। इतना ही नहीं पहले से तय साजिश के तहत इसके बाद गुरू ने महिला को नशीला बिस्किट खिलाकर कासगंज रोड के किनारे खाई में बैठा दिया था। ताकि वह अपने विरोधी को गैंगरेप, लूट जैसी वारदात में फंसा सके।
विज्ञापन

वहीं इलाकाई लोगों ने शनिवार को बताया था कि महिला सुबह से खाई में पड़ी हुई थी। खास बात यह है पुलिस के हाथ अभी तक एक भी आरोपी नहीं चढ़ा है। घटनाक्रम से पुलिस ने कार हटाने के अलावा प्रेसवार्ता में महिला के पति और मायके वालाें को फटकने तक नहीं दिया। पुलिस ने केवल गेस्ट हाउस चौकीदार को बुलाकर वारदात का खुलासा कर दिया। फिलहाल पुलिस का यह खुलासा किसी के भी गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed