फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   gaingarep peedit maasoom kee haalat naajuk, teen naamajad

गैंगरेप पीड़ित मासूम की हालत नाजुक, तीन नामजद 

Sat, 25 Mar 2017 12:59 AM IST
Amar ujala
Amar ujala Updated Sat, 25 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
gaingarep peedit maasoom kee haalat naajuk, teen naamajad
RAPE
जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम तीन किशोरों ने छह साल की बच्ची संग हैवानियत की हद पार कर दी। तीनों ने रेप के बाद उसके नाजुक अंग में लकड़ी डाल कर मौत के मुंह में ढकेल दिया। गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां शुक्रवार को उसका ऑपरेशन हुआ। उधर पुलिस ने तीन किशोरों के खिलाफ गैंगरेप और पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

गांव निवासी मासूम गुरुवार शाम गांव में साइकिल चलाना सीख रही थी उसे क्या पता था कि अपने नजदीकी परिवार के ही दरिंदे हैवानियत की हद पार कर उसे मौत के मुंह में ढकेल देंगे। महिला चिकित्सालय की प्रभारी डाक्टर अनीता ने बताया कि जो बच्ची मेडिकल जांच के लिए लाई गई थी उसके नाजुक अंग से लकड़ी निकाली गई है। खून लगातार बह रहा था। ऐसे में मासूम की आंत फटने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बच्ची हालत बिगड़ी देख उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां शुक्रवार को चिकित्सकों ने उसका आपरेशन कर दिया है। मासूम को उसके अपनों ने ऐसा जख्म दिया है जिसे वह और उसके परिवारीजन ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। पुलिस ने तीन के खिलाफ गैंगरेप और पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दो आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा अब बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। यहां मेडिकल सुविधाएं नहीं होने से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed