फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Furore over Ambedkar statue to unravel

अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने पर हंगामा

Sat, 04 Mar 2017 12:42 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 04 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Furore over Ambedkar statue to unravel
अंबेडकर प्रतिमा खंड‌ित करने पर हंगामा - फोटो : Amar Ujala
लालपुर कालोनी स्थित पार्क में लगी डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का असामाजिक तत्वों ने गुरुवार रात हाथ तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह पार्क में टहलने आए लोगों ने हाथ टूटा देखा तो आक्रोश भड़क गया और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर दो सर्किल के सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचें और आनन-फानन में मिस्त्री बुला कर प्रतिमा की मरम्मत कराई गई। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुए। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर की लालपुर कालोनी में डा. भीमराव अंबेडकर पार्क है। पार्क में अंबेडकर की प्रतिमा लगी है। गुरुवार रात असामाजिक तत्वों ने ईट मार कर प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया और ईट पास में फेंककर भाग गए। शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोग पार्क में टहलने पहुंचे तो उनकी नजर प्रतिमा के टूटे हुए हाथ पर गई। हाथ टूटने की खबर कालोनी में फैलते ही आक्रोश भड़का और लामबंद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोग असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रतिमा टूटने और हंगामे की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी एमपी सिलोनिया, सीओ सकीट प्रदीप कुमार और नगर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और राज मिस्त्री बुलाकर टूटे हाथ को प्रतिमा से जुड़वा कर हंगामा शांत कराया। सीओ एमपी सलोनियां ने कहा कि हो सकता है कि मसाला हटने के कारण प्रतिमा का हाथ टूट गया हो। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अब इलाके में शांति है।
विज्ञापन


दूसरी बार प्रतिमा की गई क्षतिग्रस्त
एटा। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक साल पहले भी असामाजिक तत्वों ने डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा की अंगुली तोड़ी दी थी। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed