{"_id":"5921d5394f1c1bec3e535da9","slug":"four-vehicles-thief-arrested-eight-vehicles-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वाहन चोर दबोचे, आठ वाहन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार वाहन चोर दबोचे, आठ वाहन बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Sun, 21 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में वाहन चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस की सर्विलांस टीम और इंटेलीजेंस विंग ने चार वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। इनकी निशानदेही पर सफारी, बोलेरो, आल्टो कार और पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
महाराष्ट्र नंबर की चोरी की सफारी गाड़ी की सूचना मिलने पर टीम ने इस्माइलपुर रोड पर चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर एक सफारी गाड़ी को घेर कर रोक लिया।
पुलिस ने इसके चालक के कड़ाई से पूछताछ की तो उसके गाड़ी चोरी की होना बताया। चालक ने सोरों पशु मेला ग्राउंड, कुमरौआ में अन्य चोरी के वाहन होने और साथियों के संबंध में भी जानकारी दी। पुलिस ने यहां छापा मारकर अन्य वाहन भी कब्जे में ले लिए।
पुलिस ने एक सफारी, एक बोलेरो, एक अल्टो कार के अलावा पांच बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सदस्य धीरज निवासी दमपुरा सहावर, मौनू निवासी नगला ठकुरी सुन्नगढ़ी, बंटी निवासी गनेशपुर गंजडुंडवारा, लटूरी निवासी पदम नगला सिकंदरपुर वैश्य को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इनके पास से तमंचा कारतूस, नकदी आदि भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने बताया कि चोरी के बाद गाड़ियों को फर्जी कागज तैयार कराकर बेच देते हैं। इसके अलावा गाड़ियों को कटवाया भी जाता है। एएसपी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।