फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dukaan mein loot kar vyaapaaree kee traiktar se kuchalakar hatya

दुकान में लूट कर व्यापारी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

Thu, 13 Apr 2017 11:35 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 13 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
dukaan mein loot kar vyaapaaree kee traiktar se kuchalakar hatya
दुकान में लूट कर व्यापारी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के आरोपी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
मोहल्ला साढूपुरा में फर्नीचर की दुकान से सामान खरीदने के बाद रुपये मांगने पर भड़के पांच लोगों ने तमंचे के बल पर दुकान से लूट-पाट की।  बाद में व्यापारी चोब सिंह (60) को ट्रैक्टर में डालकर ले गए। मगराया रोड पर ले जाकर ट्रैक्टर के आगे फेंक दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही एसएसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुुंच गया। मामले की रिपोर्ट बेटे ने पांच आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई।
मोहल्ला साढूपुरा निवासी चोब सिंह की जलेसर रोड स्थित नगला उदिया के पास फर्नीचर की दुकान थी। बुधवार देर रात जयवीर, सतेंद्र, धीरेंद्र निवासी नगला फकीर दो अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर लेकर आए और दुकान से करीब बीस हजार का सामान खरीदकर ट्रैक्टर में भरकर ले जाने लगे जब चोब सिंह ने रुपये मांगे तो आरोप है कि तभी जयवीर ने तमंचा निकालकर धमकाते हुए रुपये देने से इंकार कर दिया विरोध करने पर गुल्लक में रखे सत्रह हजार की नकदी भी निकाल ली और शोर मचाने आरोपी चोब सिंह को ट्रैक्टर में डालकर ले गए। रात करीब साढ़े आठ बजे गांव मगराया रोड पर ले जाकर ट्रैक्टर के आगे लाकर टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

 मामले की जानकारी बेटा राजवीर को लगी तो वह साथियों के साथ मगराया रोड पहुंचा तो चोब सिंह सड़क किनारे पड़े मिले। बेटा चोब सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चोब सिंह की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एएसपी क्राइम अनूप कुमार, सीओ, थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे और परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली। बेटा राजवीर ने तीन नामजद, दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना पिलुआ पुलिस ने दो आरोपी सतेन्द्र, धीरेन्द्र को हिरासत में लिया जिन्हें थाने लाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed