फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District jail infamous shooter Sonu Gautam

जिला जेल लाया गया कुख्यात शूटर सोनू गौतम

Wed, 10 Jun 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 10 Jun 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
District jail infamous shooter Sonu Gautam
जिला जेल में दो दिन पहले ही बसपा सरकार में मंत्री रहे अवधपाल सिंह यादव, बेटा रणजीत और भतीजा लालजी पहुंचा है। पूर्व मंत्री ने जेल जाने से पहले सत्ताधारी नेताओं पर आरोप लगाते हुए अपनी और परिवार की जान को खतरा बताया था।
विज्ञापन

शूटर सोनू गौतम निवासी मदनगढ़ी गोंड़ा अलीगढ़ और साथी शिवम उर्फ डिंपू निवासी अलीगढ़ को बुधवार सुबह एटा जेल में शिफ्ट किया गया है। सोनू गौतम की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े शूटरों में गिनती होती है, साथ ही 2006 में अलीगढ़ में हुई पूर्व विधायक मलिखान सिंह की हत्या का आरोपी भी है।
विज्ञापन


साथ ही दो साल पहले श्रीधाम एक्सप्रेस में सिपाही मौ. फेज की हत्या करके हरेंद्र राणा को छुुड़ा ले गए था। उसमें भी यही आरोपी था। दूसरी तरफ पूर्व मंत्री पहले ही अपनी, परिवार की सत्ताधारी नेताओं से जान को खतरा बता चुके हैं। ऐसे में शूटर के पहुंचने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जेल अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे अलीगढ़ जेल से सोनू गौतम, शिवम उर्फ डिंपू को जिला जेल में लाया गया है। सूत्र बताते हैं कि अभी शूटर व उसके साथी को एक अलग बैरक में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed