{"_id":"570158724f1c1b8413c8145f","slug":"dakaiton-ne-dampati-ko-chhat-se-phenka","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों ने दंपति को छत से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों ने दंपति को छत से फेंका
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
घर में डाका
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आवास विकास कालोनी के घर में डाका डालने आए बदमाशों ने छत पर सो रहे दंपति को नीचे फेंक दिया। उन्होंने आंगन में सो रहे परिवार के चार अन्य सदस्यों को भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद वे घर में रखी नकदी और आभूषण लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की संख्या 10 से 12 बताई जा रही है।
शनिवार रात ये बदमाश सीढ़ी लगाकर उदयपाल की छत पर चढ़ गए। वहां उदयपाल एवं उनकी पत्नी नीरजा देवी सो रही थीं। बदमाशों ने दोनों को पीटकर छत से नीचे फेंक दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। फिर आंगन में सो रहे उदयपाल के भाई कैलाश, उनकी पत्नी सरिता, मां चमेली देवी और पिता लीलाधर की भी पिटाई की। इसके बाद उदयपाल के कमरे की अलमारी में रखी नकदी-आभूषण लूट लिए। शोर सुनकर जागे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उदयपाल एवं उनकी पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। डकैती की तहरीर पुलिस को नहीं दी जा सकी है। छत से लगी सीढ़ी जरूर बरामद हो गई है।
बताते हैं कि इन्हीं बदमाशों ने कालोनी में ही सचिन पुत्र पुष्पेंद्र के घर के ताले तोड़ दिए। घरवालों के जाग जाने पर बदमाशों को भागना पड़ा। आवास विकास कालोनी में पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी हैं। हालांकि कॉलोनी में पुलिस चौकी भी है। डकैती से लोगों में दहशत है। कोतवाली प्रभारी ने उम्मीद जताई है कि बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे।