फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Controversy over the death of 28 and its progeny, firing

28 गोवंश की मौत पर बवाल, फायरिंग

Mon, 30 May 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 30 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Controversy over the death of 28 and its progeny, firing
28 गोवंश की मौत पर बवाल, फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
अमृतपुर गांव के पास रविवार रात पशु तस्करों को टैंकर पलटने पर उसमें लदे 28 गोवंश मर गए। गोतस्कर टैंकर छोड़ कर भाग निकले। जानकारी होने पर सुबह ग्रामीणों ने कासगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। वह गोवंश के साथ टैंकर भी दफनाने और एसओ को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी पर ग्रामीणों के बीच मौजूद अराजक तत्वों ने साइकिल फेंक दी, जिस पर पुलिस ने लाठियां भांजी। आरोप है कि इस पर ग्रामीणाें ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने हवाई फायर कर हालात काबू में किया। इस दौरान कई ग्रामीण आंशिक रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक रविवार रात करीब एक बजे टैंकर में भरकर गोवंश कट्टीघर ले जाए जा रहे थे। जिन्हें छुड़ाने के लिए कोतवाली देहात और मिरहची पुलिस ने टैंकर का पीछा किया। तेज रफ्तार टैंकर मिरहची थाना क्षेत्र में अमृतपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें बंद 28 गोवंश मर गए, मात्र एक जिंदा बचा।
विज्ञापन

सुबह पुलिस गोवंश को दफनाने की तैयारी कर रही थी, तभी दो साधुओं के साथ ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने गोवंश के साथ टैंकर भी दफनाने व एसओ को निलंबित करने की मांग करते हुए के साथ कासगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इसी दौरान वहां पहुंचे एडिशनल एसपी विसर्जन सिंह यादव पर अराजक तत्वों ने साइकिल फेंक दी। इस पर पुलिस वालों ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणाें ने पथराव और फायरिंग शुुरू कर दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस और पीएसी के जवानों ने हवाई फायरिंग और पथराव कर ग्रामीणाें का खदेड़ा। इस तरह करीब तीन घंटे बाद जाम खुला। सूचना पर एडीएम प्रशासन सतीशपाल, एसएसपी अजय शंकर राय, एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा, भाजपा सांसद राजवीर सिंह, सपा विधायक अमित गौरव यादव, भाजपा पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा और बजरंगदल कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed