फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cantor collision killed the bike riders , the two fell in the canal

कैंटर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो नहर में गिरे

Mon, 15 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Mon, 15 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cantor collision killed the bike riders , the two fell in the canal
गौरतलब है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवार अपने रिश्तेदारी से धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस आ रहे थे। बाइक पर रोहित (17) पुत्र मुरारीलाल निवासी शांतापुरी कालोनी कासगंज, प्रवीन (18) पुत्र शाहवीर निवासी आसनपुर शमशाद फर्रुखाबाद, अनूप (20) पुत्र शिवलाल, सौरभ (15) पुत्र हमीरसिंह निवासी बहगो जैथरा एटा, सोरों से तकुआवर से कासगंज आ रहे थे। गौरहा नहर पुल पर अनियंत्रित कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, इससे दो बाइक सवार उछलकर नहर में गिर गए और दो बाइक सड़क पर गिरे। कैंटर टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। नहर में रोहित व अनूप गिरे। नहर के समीप खड़े लोगों ने नहर से अनूप को तो बचा लिया, लेकिन रोहित पानी में डूब गया। उसको बचाने के प्रयास ग्रामीण करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


सूचना पर परिवारीजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा गोताखोर आदि का प्रबंध नहीं किया गया, इससे रोहित का पता नहीं लगा सका। इस बात को लेकर परिवारीजन व ग्रामीण उत्तेजित हो गए। उन्हाेंने कासगंज-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम लगा रहा। उपजिलाधिकारी शिवसिंह ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशितों को समझाकर जाम खुलवाया। लापता रोहित की तलाश सांय तक जारी रही।
विज्ञापन



पिता ने रोहित से जाने को मना किया था
रविवार को जब अनूप अपने घर से धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने गया था उस समय पिता मुरारीलाल ने उसे घर से जाने को मना किया था, लेकिन अनूप नहीं माना। अनूप की मां की इच्छा थी कि वह धार्मिक कार्यक्रम में जाकर कुछ सेवा कार्य करें। हादसे में अनूप के नहर में गिरकर लापता हो जाने के बाद परिवारीजनों की जुबान पर बार बार यही जिक्र था कि काश अनूप रुक गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed