फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   avaidh sharaab ka dhandhebaaj bantoo pradhaan giraphtaar

अवैध शराब का धंधेबाज बंटू प्रधान गिरफ्तार

Wed, 10 May 2017 11:24 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 10 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
avaidh sharaab ka dhandhebaaj bantoo pradhaan giraphtaar
डेमो पिक
 हत्या, धोखाधड़ी, जानलेवा हमले सहित 21 मामलों में नामजद अवैध शराब के धंधेबाज प्रदीप यादव उर्फ बंटू प्रधान और उसके साथी भूपेंद्र मिश्रा को जैथरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तरगवां से पकड़ा है। कब्जे से पुलिस ने दस पेटी शराब, एक रायफल, तमंचा, 16 कारतूस, छह मोबाइल, एक स्कार्पियो, चार फर्जी वाहन नंबर प्लेट, खाली प्लास्टिक के क्वार्टर, रैपर, ढक्कन आदि बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

एएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि मंगलवार रात तरगवां चौराहा से पुलिस ने प्रदीप यादव उर्फ बंटू प्रधान निवासी दरिगपुर थाना जैथरा, भूपेंद्र मिश्रा निवासी वनगांव कोतवाली नगर को पकड़ा। बंटू हरियाणा सहित अन्य राज्यों से शराब मंगाकर कई जिलों में तस्करी करता है। एएसपी के मुताबिक वह जिले में अवैध शराब का सबसे बड़ा धंधेबाज है। बंटू पर हत्या, जानलेवा हमला, गैंगस्टर, धोखाधड़ी सहित 21 मामले भी दर्ज हैं। आठ मामलों में वह वांछित भी था। जिसे डीएम ने जिला बदर भी कर रखा था। अवैध शराब के धंधे की जांच में पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बंटू मौजूदा प्रधान भी है। राजनीति में पहुंच होने के कारण अब तक पुलिस उस पर कार्रवाई करने से कतराती रही है।
विज्ञापन


नंबर प्लेट बदलकर करता था तस्करी
एएसपी ने बताया कि गाड़ियों के नंबर प्लेट बदलकर शराब की तस्करी की जाती थी। गैरप्रांतीय शराब लाकर उसे कम दामों में बेचता था। नशे की तीव्रता बढ़ाने के लिए उसमें अन्य नशीले पदार्थ और यूरिया भी मिलाई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed