{"_id":"578673d84f1c1b506213d874","slug":"antararaajyeey-giroh-ke-teen-sadasy-pakade","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य पकड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुुधवार सुबह कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अल-सुबह करीब सवा पांच बजे वन चेतना केंद्र से एक महिला सहित तीन चोरों को पकड़ लिया, जबकि गिरोह के तीन सदस्य भागने में सफल रहे। चोरों के कब्जे से पुलिस ने करीब चार लाख रुपये के जेवरात, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। गिरोह में शामिल महिला पति के कहने पर फेरी लगा घरों की रैकी करती थी।
बुधवार को पुलिस कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अजय शंकर राय ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह अंतर्राज्यीय गिरोह है। पुलिस पूछताछ में चोरों ने अपने नाम मुकेश निवासी घिलौआ कोतवाली देहात, पुष्पा उर्फ प्रेमवती पत्नी राजपाल निवासी घिलौआ, सोनवीर निवासी शीतलपुर हाल निवासी नगला करन सिंह थाना उत्तर फीरोजाबाद बताया है, वही फरार चोरों के नाम राजपाल, उर्फ मिस्त्री निवासी घिलौआ, मनोज जाटव निवासी घिरौर मैनपुरी, देवेंद्र ठाकुर निवासी पटियाली कासगंज बताया है। इनके कब्जे से 78 ग्राम 490 ग्राम सोने के आभूषण, 1.482 किलो चांदी के आभूषण, दो तमंचा, चार कारतूस बरामद हुए है। एसएसपी ने बताया कि चोरों में जिले में तीन चोरियों की घटना कबूल है। पूछताछ में बताया कि बीते साल मोहल्ला कटरा निवासी आनंद मोहन, इस साल 19 जून को प्रतिभा तोमर निवासी दिनेश नगर, 10 जून को शियाद सिंह निवासी अवंतीबाई नगर के घर हुई चोरी इन्हीं चोरों ने की थी। एसएसपी ने कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह, इनके टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम भी दिया है।
-------
राजस्थान, अजमेर मध्यप्रदेश, आगरा, कासगंज में की वारदातें
एटा। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में चोरों ने यह भी कबूला है कि उन्होंने राजस्थान, अजमेर, मध्यप्रदेश, आगरा, कासगंज के जिलों में काफी चोरियां की है। चोरियों करने के बाद उस जिले को छोड़ देते थे।
विज्ञापन
----
फेरी लगाकर करती थे घरों की रैकी
एटा। महिला अपने साथियों के साथ मिलकर मोहल्ले-मोहल्ले जाकर फेरी लगाते थे। इसी दौरान वह देख लेते थे कि इस घर पर ताला लगा हुआ है और कब से यह घर बंद है। इतना ही नहीं सामान बेंचते समय लोगों से जानकारी भी ले लेते थे।