{"_id":"57f7e0464f1c1bcd4026f968","slug":"amaroha-ke-satapaal-gaing-ne-daalee-thee-baink-mein-dakaitee","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के सतपाल गैंग ने डाली थी बैंक में डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरोहा के सतपाल गैंग ने डाली थी बैंक में डकैती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की प्रेस वार्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे किनारे स्थित केनरा बैंक शाखा में हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने डकैती में शामिल एक बदमाश योगेश उर्फ्र रिंकू को गिरफ्तार किया है, सात बदमाश अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि एटा जेल में बंद विनीत मिश्रा ने डकैती की योजना बनाई और अमरोहा के सतपाल सैनी गैंग ने इसे अंजाम दिया।
बता दें, 30 मई को केनरा बैंक की शाखा में बाइकों पर सवार होकर पहुंचे आठ बदमाशों ने डाका डाला था और बैंक के स्टाफ व ग्राहकों को बंधक बनाकर 30 लाख 51 हजार 650 रुपये कैश और 1.749 ग्राम सोना लूट लिया था। भागते समय बदमाश एक कर्मचारी का मोबाइल और बैंक के सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए थे। इससे पहले चार अप्रैल को मैनपुरी में भी केनरा बैंक की एक शाखा में डकैती की वारदात हुई थी। इन घटनाओं के खुलासे के लिए एटा और मैनपुरी पुलिस के अलावा एसटीएफ भी लगी थी। अब एटा पुलिस ने अपने यहां हुई बैंक डकैती के खुलासे का दावा किया है।
एसएसपी अजय शंकर राय ने बताया कि वारदात में शामिल एक बदमाश रिंकू उर्फ योगेश निवासी फजलपुर थाना बिलारी मुरादाबाद को 2,05,700 कैश, बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। योगेश अमरोहा के कावली निवासी बदमाश सतपाल सैनी गैंग का सदस्य है और इसी गैंग का एक बदमाश गांव गनेशपुर (कासगंज) का रहने वाला विनीत मिश्रा एटा जेल में बंद है। उसी ने जेल में वारदात की योजना बनाई और जैथरा निवासी गगन सोलंकी ने बैंक में रेकी की थी। बदमाश वारदात के दिन कासगंज में एकत्र हुए और मोबाइल बंद कर वारदात को अंजाम देने के बाद अलीगढ़ के रास्ते बुलंदशहर पहुंच गए। बदमाशों ने कैश का बंटवारा कर लिया, लेकिन सोने का बंटवारा अभी नहीं हुआ है। पुलिस का दावा है कि योगेश अमरोहा के कावली निवासी बदमाश सतपाल सैनी गैंग का सदस्य है। योगेश पर मुरादाबाद, अमरोहा, शाहजहांपुर, एटा में हत्या, लूट, बैंक डकैती आदि धाराओं में करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दावा किया कि योगेश ने पूछताछ में मैनपुरी में बैंक डकैती में शामिल होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि केनरा बैंक डाके के बाद बदमाशों ने लूटी गई धनराशि में से कुछ मंदिर में दान की तो अपने लिए एक मकान बनवाया। नई कारें खरीदीं। पुलिस की माने तो गैंग वारदात के दौरान अपने पास मोबाइल नहीं रखता है। बैंक डकैती में शामिल फरार बदमाशों में बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव दानगढ़ का निवासी राजू राघव, दिनेश ठाकुर, वीरेंद्र उर्फ वीपी सिंह, शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना अंतर्गत सिउरा निवासी रविंद्र उर्फ छंगे यादव, जैथरा निवासी गगन, गनेशपुर गंजडुंडवारा निवासी विनीत मिश्रा और एक अज्ञात शामिल है।