फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aagara rod par gehoon se bhara trak loota

आगरा रोड पर गेहूं से भरा ट्रक लूटा

Mon, 13 Jun 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 13 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
aagara rod par gehoon se bhara trak loota
लूट - फोटो : अमर उजाला
आगरा रोड पर रविवार रात ट्रक सवार बदमाशों ने गेहूं से भरे ट्रक को लूट लिया। बदमाश चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर निधौलीकलां ले गए और वहां पर फेंक दिया। इसके बाद बदमाश गेहूं से भरा ट्रक लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह बंधक मुक्त होने के बाद क्लीनर ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। चालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कासगंज गल्ला मंडी मुनेश यादव के ट्रक में रविवार को 450 क्विंटल गेहूं बोरी में भरकर आगरा मंडी जा रहा था। ट्रक को ढोलना थाना के जसेरा निवासी चालक हर प्रसाद चला रहा था और उसके साथ क्लीनर वीरपाल था। रविवार रात आगरा रोड पर वसुंधरा गांव के समीप पीछे से आए खाली ट्रक में सवार आधा दर्जन बदमाशाें ने जबरन ट्रक रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को बंधक बना कर अपने ट्रक में डाल लिया। इसके बाद बदमाश ट्रक चालक-क्लीनर को निधौलीकलां थाना क्षेत्र में नगला बंदी के पास फेंक दिया और गेहूं से भरा ट्रक लूट कर फरार हो गए। सोमवार सुबह चालक और क्लीनर ने बंधक मुक्त होकर पुलिस को सूचना देकर बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो से पूछताछ की है। पुलिस ने चालक  हर प्रसाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुुरू कर दी है। लूटे गए गेहूं की कीमत सात लाख रुपये बताई गई है। लूट की वारदात की खबर से ट्रांसपोर्टर और गल्ला व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed