फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   50 million ransom sought to become singers

गायक बनने को मांगी 50 लाख की फिरौती

Tue, 01 Sep 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 01 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
50 million ransom sought to become singers
निकला था सुरों का सरताज बनने, लेकिन अपनों के साथ न देने और रुपये की कमी के चलते वह अपराध की दुनिया में आ गया। रंजीत ने एक स्कूल संचालक से 50 लाख की फिरौती की मांग कर डाली। मगर उसका यह सपना भी अधूरा रह गया। गायक बनने के जगह सलाखों के पीछे पहुंच गया। मामले में शामिल पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन

थाना निधौलीकलां के मोहल्ला शेखान निवासी जाकिर हुसैन पुत्र फारूख हुसैन के आरबी ग्रुप के नाम से कई कालेज हैं। 26 अगस्त को मोबाइल पर किसी का फोन आया, 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने, कालेज को बम से उड़ाने की धमकी दी। पीड़ित ने धमकी को नजरअंदाज कर दिया। धमकी के कुछ देर बाद ही घर में पत्र डला हुआ मिला। उसमें भी 50 लाख की फिरौती, परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। सर्विलांस की मदद से आरोपी को 31 अगस्त को शाम सात बजे मनौरा तिराहा से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजीत निवासी नगला दुर्जन निधौलीकलां बताया। इसके कब्जे तमंचा, तीन कारतूस भी मिले। आरोपी से पूछताछ के बाद एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने बताया कि आरोपी रंजीत मुंबई जाकर सिंगर बनना, कैसिट जारी करना चाहता था। इसके लिए रुपयों की जरूरत थी, मगर परिवारीजनों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। बताया कि आरोपी ने अन्य साथी हिमांशु, विजय निवासी निधौलीकलां से फर्जी आईडी पर सिम ली। दोनों आरोपियों को पुलिस ने रात करीब दो बजे घर से पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सिम, पत्र भी बरामद कराया है। डीआईजी अलीगढ़ ने पुलिस पार्टी को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

 
फर्जी आईडी पर थी सिम
पुलिस ने सिम की आईडी निकलवाई, तो वह निधौलीकलां के ही एक युवक की निकलीं, जिससे पुलिस ने पूछताछ की, मगर वह सिम उसके पास नहीं मिली। उसके बाद पुलिस ने फोन सर्विलांस पर लगवाया, जिसके बाद जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यादव जी हैं जल्द दे रुपये
आरोपी ने एक पत्र जो पीड़ित को फेंका था, उस पर अपने आप को यादव बताया था। जबकि वह अन्य जाति का था। इतना ही नहीं आरोपी ने चार से अधिक पन्नों में धमकी भरा पत्र लिखा था।  

 
स्टेज प्रोग्राम में गाता था गाना
आरोपी रंजीत कुमार स्टेज प्रोग्राम में गाना गाता था, इतना ही नहीं भजन संध्या में भी भजन सुनाता है। उसे शुरूआत से ही गाना गाने का शौक था, मगर इसका यह शौक इस हद तक ले जाएगा, इसके बारे में किसी ने सोचा भी न था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed