{"_id":"59232d064f1c1b3e6a536f07","slug":"1-4-thousand-loot-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर जेब काटी, डेढ़ लाख निकाले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लिफ्ट देकर जेब काटी, डेढ़ लाख निकाले
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 22 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बागवाला क्षेत्र के नगला देवी निवासी रामदास को कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने उनकी जेब काटकर डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। वह रविवार को आगरा में रह रहे रिश्तेदार से रुपये लेकर लौट रहे थे। घर आने के लिए वह एटा के अलीगंज तिराहे से एक कार में वह सवार हुए थे। उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामदास ने बताया कि वह 1.40 लाख रुपये लेकर रविवार शाम अलीगंज तिराहे पहुंचे, उनके साथ एक रिश्तेदार भी था। तभी वहां एक कार आकर रुकी और उसने गांव छोड़ने की बात कही तो वह उसमें बैठ गए। कार में पहले से ही दो महिलाएं और एक युवक बैठा था।
चालक उन्हें गांव पंवास नहर के पास उतारकर कार लेकर चला गया। जब उन्होंने अंदर की जेब में रखे रुपये देखे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी जेब कटी हुई थी और रुपये नहीं थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।