{"_id":"609bfdde8ebc3ed1e7670fc6","slug":"crime-police-fight-police-station-etah-news-agr4916701186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय खेत में घुसने पर जमकर हुई मारपीट, फावड़े से सिर फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय खेत में घुसने पर जमकर हुई मारपीट, फावड़े से सिर फाड़ा
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव हनुमंता स्थित एक खेत में गाय घुस जाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इसके बाद जमकर मारपीट और लाठी-डंडा व फावड़े चल गए। दोनों पक्षों की ओर से घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एक पक्ष के सुरेश का आरोप है कि गांव के ही राजपाल के खेत में पालतू गाय घुस गई। इसी बात को लेकर चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और सिर में फावड़ा मार दिया। जिसकी वजह से सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष के राजपाल का आरोप है कि खेत में गाय घुस गई थी इसका विरोध किया तो धर्मेंद्र सिंह व सुरेश सहित चार लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव मेहमंता निवासी अजय कुमार का आरोप है कि वोट नहीं देने को लेकर गांव के ही सनी सहित चार लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया। घर में घुसकर मारपीट के बाद तमंचों से फायर किया।