{"_id":"60a140578ebc3edca35a41cc","slug":"crime-police-fight-etah-news-agr4921274144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान को लेकर चल रहे विवाद में झगड़ा, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान को लेकर चल रहे विवाद में झगड़ा, चार लोग घायल
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव श्यौराई में मकान के विवाद में झगड़ा हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी मिरहची और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक वृद्ध को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
झगडे़ मेें एक पक्ष के वीरेंद्र सिंह (65), इनका पुत्र रुकमपाल, हंसराज और इनकी पुत्रवधू संगीता घायल हुई हैं। वीरेंद्र के सिर में गंभीर चोट आने के कारण आगरा रेफर किया गया है। हंसराज ने बताया कि गांव में पैतृक मकान बना हुआ है। जिस जमीन पर मकान बना है, उसमें बनवारीलाल भी हिस्सेदार थे। जो करीब 50 साल पहले गांव छोड़कर भोपाल मप्र में जाकर बस गए।
बनवारी लाल के हिस्से की जमीन पिता ने खरीद ली। इस पर मकान बनाया गया था। गांव का ही बृजकिशोर इस हिस्से को खरीदने की बात कह अपना दावा कर रहा है। इसी बात को लेकर 18 फरवरी और नौ अप्रैल को झगड़ा हुआ था। पुलिस को जानकारी भी दी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी वजह से शनिवार को फिर हमला किया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिरांव में दुकान पर बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट में रामप्रकाश, इनका पुत्र विवेक और विद्यादेवी घायल हुई हैं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से रामप्रकाश को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव नगला फकीर में पानी के पाइप को लेकर हुई मारपीट में राकेश कुमार घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।