{"_id":"604a22158ebc3ee64b5f1b93","slug":"crime-news-etah-news-crime-capital-etah-liquor-smuggling-smugglers-aresst-smuggling-crime-etah-news-agr484157110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस से कर थे शराब की तस्करी, 50 पेटी सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस से कर थे शराब की तस्करी, 50 पेटी सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
एंबुलेंस द्वारा अबैध शराब की तस्करी के आरोपियों से पूछताछ करते एसएसपी सुनील कुमार सिंह ।
- फोटो : ETAH
एटा। एंबुलेंस से शराब तस्करी कर रहे माफिया को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। शराब माफिया हरियाणा से सस्ती दर पर शराब लेकर यूपी में बेचते थे। पुलिस ने एंबुलेंस में भरी 50 पेटी शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताठद इनसे पूछताछ में पुलिस ने और भी कई राज उगलवाए हैं।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह और जिला स्वॉट टीम को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के नंबर की प्राइवेट एंबुलेंस बाईपास, जीटी रोड विरामपुर के पास से गुजरने वाली है, इसमें तस्करी के लिए शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर टीमें अलर्ट हो गईं और सघन चेकिंग शुरू कर दी। शराब भरकर ला रही एंबुलेंस को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें एक व्यक्ति मरीज की स्ट्रेचर पर लेटा था, इसके नीचे केबिन में 50 पेटियों में अंग्रेजी शराब भरी हुई थी।
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि वह हरियाणा व अन्य प्रांतों से अवैध रूप से शराब लाकर यूपी के जिलों में बेचते थे। एक फेर पर उन्हें करीब 30 हजार रुपये का फायदा हो जाता है साथ ही बतौर इनाम चालक को पांच हजार रुपए भी मिल जाते हैं। एंबुलेंस पर बिरला हॉस्पिटल ग्वालियर का स्टीकर लगा हुआ था।
विज्ञापन
एसएसपी का कहना है कि एंबुलेंस स्वामी पुलिस से बचने के लिए मरीज बनकर पीछे लेट जाता था। पंचायत चुनावों में शराब की मांग बढ़ जाने की वजह से गुरुग्राम हरियाणा से शराब तस्करी को इटावा ले जा रहे थे। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 04 लाख रुपए है। एंबुलेंस स्वामी श्यामबाबू राजपूत निवासी मोतीझील, थाना बोड़ापुर, जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश और चालक अमन निवासी बीलमपुर थाना इकदिल जिला इटावा हैं, दोनों को जेल भेज दिया गया है।
्र