फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime news etah,Jalesar news,jalesar tehsil,jalesar tehsil etah,jalesar tehsil kanungo,kanungo beaten by goons

दबंगों ने दफ्तर में घुसकर कानूनगो को पीटा, बेहोश

Sat, 29 May 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
crime news etah,Jalesar news,jalesar tehsil,jalesar tehsil etah,jalesar tehsil kanungo,kanungo beaten by goons
दबएटा/जलेसर। जलेसर तहसील परिसर स्थित दफ्तर में कार्य कर रहे कानूनगो पर दबंगों ने हमला कर दिया। पिटाई से कानूनगो बेहोश हो गए, तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। कानूनगो ने पांच लोगों के खिलाफ हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में बने कंप्यूटर कक्ष में घुसकर राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) क्षेत्र सकरौली और अवागढ़ राममूर्ति को पीटा गया। कानूनगो का आरोप है कि शुक्रवार को कंप्यूटर कक्ष में सरकारी कार्य कर रहा थे तभी मनु ठाकुर निवासी हसन अलीपुर बसेई थाना सकरौली सहित पांच लोग दफ्तर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इसके बाद दबंगों ने पिटाई करना शुरू कर दी। पेट में लाठी मार दी इससे वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन

राममूर्ति ने बताया कि मनु ठाकुर अपने गांव में एक आबादी की जमीन की गलत तरीके से पैमाइश कराना चाहता है। इसके लिए आवेदन किया था। अधिकारियों को जानकारी दी, इसकी वजह से आदेश नहीं हो पाया। मनु पैमाइश कराने का अनुचित दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर हमला कर दिया। दबंगों ने सरकारी दस्तावेजों को भी फाड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed