फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime news,child marriage act,crime news etah,thana baghwala,minor girl marriage,child marriage etah

नाबालिग भतीजी की अधेड़ के साथ शादी रुकवाने पर जानलेवा हमला

Sat, 29 May 2021 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime news,child marriage act,crime news etah,thana baghwala,minor girl marriage,child marriage etah
एटा। नाबालिग भतीजी की अधेड़ के साथ शादी का विरोध कर रुकवाना युवक को भारी पड़ गया। भाई ने कुछ लोगों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें युवक के पेट में भाला लग गया, उसकी हालत गंभीर है, आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला दीप निवासी मनोज कुमार (35) इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल के भतीजे दीपक ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय चचेरी बहन की शादी एक अधेड़ के साथ तय कर दी गई। 31 मई को बरात आनी थी लेकिन बहन अधेड़ के साथ शादी नहीं करना चाहती थी। उसने चाचा मनोज और मेरे पिता बबलू से शादी रुकवाने लिए कहा था। नाबालिग का कहना था कि अगर जबरन शादी कराई तो जान दे दूंगी। इसके बाद वह अपनी मर्जी से हमारे घर रहने लगी।
विज्ञापन

प्रोबेशन विभाग को शादी रुकवाने के लिए फोन पर बताया। इसकी जानकारी किशोरी के पिता मुकेश कुमार को हुई तो हमला कराने की साजिश रच डाली। इसकी भनक लगने पर शुक्रवार रात मनोज, उनका पुत्र मोहित, मेरा भाई मोनू और मैं खेतों में जाकर छिप गए। मुकेश के साथ कनिकपुर के सुखवेंद्र, गजेंद्र सहित आधा दर्जन लोग हाथों में लाठी-डंडे, भाला और फरसा लेकर आ पहुंचे। इन लोगों ने हमला कर दिया। मनोज के पेट में भाला मारा, जबकि अन्य को लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में हम लोग मनोज को गंभीर हालत में थाने पर ले गए। वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष केएल मीना ने बताया कि घायल थाने पर आया था। इलाज को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed