{"_id":"5ffaf97d8ebc3e31e1758d89","slug":"crime-etah-news-agr475726613","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की ट्रॉली से गिरकर युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की ट्रॉली से गिरकर युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/ राजा का रामपुर। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव विजयपुर निवासी एक युवक फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज स्थित चीनी मिल पर गन्ना लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहा था। यहां गांव सपा के समीप युवक ट्रॉली से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही चार व्यक्तियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
गांव विजयपुर निवासी 19 वर्षीय राजीव पुत्र नवाब सिंह शनिवार को गांव के अमित पुत्र किरण के साथ ट्रैक्टर से गन्ना लेकर फर्रुखाबाद के कायमगंज स्थित चीनी मिल में जा रहा था। यहां कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव सपा के पास राजीव का पैर ट्रॉली से फिसल गया। इससे वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे कायमगंज सीएचसी ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। मृतक के भाई संजीव ने थाने मेें तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि गांव निवासी अमित पुत्र किरण, किरण पुत्र रघुराज, रघुराज पुत्र हरनाथ व अखिलेख पुत्र हरनाथ आए और भाई राजीव को बुलाकर घर से ले गए और बाद में मृत शरीर लेकर आए। उसे आशंका है कि भाई की हत्या कर दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।