{"_id":"5fbe9fe68ebc3e9bb350c63e","slug":"crime-etah-news-agr469415196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। अलीगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की जान चली गई, जबकि जलेसर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आगरा के युवक की मौत हो गई। बागवाला क्षेत्र में कार का एक्सल टूट जाने से चालक की मौत हुई है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
थाना अलीगंज के गांव नगला बल्लभ निवासी रवी कुमार (15) पुत्र राज बहादुर मंगलवार की देर शाम सड़क पार करके दुकान पर घरेलू सामान लेने जाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को परिजन सीएचसी अलीगंज लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। फिर भी परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव सराय के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बृजेश कुमार (32) पुत्र सोमवीर निवासी जामपुर थाना बरहन जिला आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे बृजेश अपने चाचा हीरालाल व मुन्ना लाल के साथ अलग-अलग बाइकों से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था तभी सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक के भाई विजय कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला रंजीत के पास एक निजी कार एक्सल टूट जाने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक राजेश कुमार (25) पुत्र ओमवीर सिंह निवासी नगला चेतराम थाना जैथरा मंगलवार की रात करीब दो बजे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने परिजनों को फोन पर हादसे की खबर दी, स्वजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, यहां से आगरा रेफर कर दिया रास्ते में युवक की मौत हो गई।