{"_id":"5fbe9f398ebc3e9bd3572760","slug":"crime-etah-news-agr4694140141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटे युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौटे युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गांव दहेलिया पूंठ में दिल्ली से बुधवार को लौटे युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की खबर मिलने के बाद एएसपी, सीओ और तीन थानों का पुलिस बल पहुंच गया। देर शाम तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव दहेलिया पूंठ निवासी अरविंद उर्फ छोटू (19) पुत्र हरीशंकर शर्मा गांव के बाहर बने मकान में था, तभी उसकी कनपटी पर गोली मारकर बुधवार की दोपहर तीन बजे हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने आवाज सुनीं तो मकान पर जाकर देखा। एक कमरे में शव पड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस नेे उच्चाधिकारियों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद एएसपी ओपी सिंह, सीओ अलीगंज अजय कुमार और अलीगंज, नयागांव व थाना जसरथपुर पुलिस पहुंच गई।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया है कि युवक आज ही दिल्ली से लौटा था, उसका भाई अनुज कुमार शर्मा अलीगढ़ में रहता है जब कि मां भी घर पर नहीं थी। अचानक गोली मारकर हत्या करने के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है और न हीं परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी गई है। तहरीर मिलने के बाद हत्या करने की वजह और आरोपियों के नाम सामने आ सकेंगे।