फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, युवक को मारी गोली

Tue, 03 Nov 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। रास्ते में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर सोमवार की देर रात विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के बाद गोली चला दी गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। वारदात की रिपोर्ट घायल के चाचा की ओर से गांव के ही छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी सुरेशचंद्र पुत्र सियाराम ने बताया है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भतीजे संदीप के साथ पुआल (धान की पुआल) उतार रहा था। तभी गांव के ही नरेंद्र पुत्र श्याम सिंह और रघुवीर पुत्र प्रेमराज बाइक से आ गए। इन लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर गाली-गलौज की और फिर मारपीट कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने गोली चला दी, गोली भतीजे संदीप के हाथ को चीरते हुए निकल गई। घायल को सीएचसी अलीगंज पर भर्ती कराया गया। सुरेशचंद्र ने नरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, संजू सिंह व रामकरन सिंह पुत्रगण जसवंत सिंह सहित छह के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी रघुवीर, संजू और रामकरन को गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed