{"_id":"5fa197e98ebc3ec5f1252a8e","slug":"crime-etah-news-agr46659058","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड से हेराफेरी कर रकम निकालने वाले दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड से हेराफेरी कर रकम निकालने वाले दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
एटा। एटीएम कार्ड से हेराफेरी कर रकम निकालने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान दो तमंचा, चार एटीएम कार्ड और चोरी की बाइक भी बरामद की है। दोनों ने पूछताछ में कई चौकाने वाली जानकारी पुलिस को दी है।
कोतवाली देहात के लिप्टन चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने सोमवार की देर शाम गांव सिराव के पास चेकिंग के दौरान दो शातिरों को पकड़ा। आरोपियों की तलाशी ली गई तो दो तमंचा चार कारतूस, चार एटीएम कार्ड बरामद किए गए। बाइक के दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा पाए। सख्ती से पूछने पर बाइक चोरी की होना कबूल किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह एटीएम मशीनों के पास रेकी करते हैं और कोई सीधा-सीधा व्यक्ति कार्ड के साथ आता है तो उसका पीछा करके कार्ड बदल लेते हैं। इसके बाद एटीएम कार्ड का उपयोग कर रकम निकाल लेते हैं।
दोनों आरोपियों ने कड़ाई से पूछने पर बताया है कि अब तक कई लाख रुपये की रकम निकाल चुके हैं। कस्बा धुमरी से एटीएम कार्ड छीनने के बाद 50 हजार रुपये निकालने की बात भी कबूल की है। पुलिस को आरोपियों ने अपने नाम संकित तोमर पुत्र मुलायम सिंह निवासी नगला धीमर थाना बागवाला और अंकित राजपूत पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी मोहल्ला कृष्णा नगर थाना कोतवाली नगर बताए हैं। एसएसआई एनडी तिवारी ने बताया है कि आरोपियों से की गई पूछताछ में एटीएम छीनने, बदलने और गुमराह कर हासिल करने की कई वारदातों को कबूल किया है।