फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

घर पर तैनात रही पुलिस, कुछ दूरी पर किया जानलेवा हमला

Mon, 28 Sep 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। मिरहची क्षेत्र के गांव नगला नारायण में शुक्रवार को बृजेश पर हमले के बाद उसके घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। बावजूद इसके हमलावरों में जरा भी खौफ नहीं रहा। फोर्स बृजेश के घर पर तैनात रहा और हमलावर महेंद्र को गांव की सड़क पर लाठियों से पीट कर मरणासन्न कर गए। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। जबकि शुक्रवार को हमले की रिपोर्ट सोमवार को दर्ज की गई। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने चीख-चीख कर कहा-कैसे कर लें पुलिस पर विश्वास।
विज्ञापन

मामले में शुरूआत से ही पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है। अन्यथा घर से घटना स्थल की दूरी आधा किलोमीटर भी नहीं होगी। पुलिस दौड़कर उसे बचाने पहुंच सकती थी। वहीं हत्या के बाद पुलिस ने रात में छह नामजद उठाए। महिला डौली ने बताया कि हमने अपनी आंखों से देखा है। परिजनों का आरोप है उन्हें छोड़ दिया गया। ब्रजेश ने पोस्टमार्टम हाउस पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ सदर इरफान नासिर के समक्ष चीख-चीख कर कहा साहब दो साल से पिट रहे हैं न्याय नहीं मिला, कैसे पुलिस पर विश्वास कर लें। पहले मुनेंद्र को ले आओ। तब विश्वास होगा
विज्ञापन

दीपावली के दिन हुआ था हमला
आरोपियों ने 27 अक्तूबर 2019 को दीपावली वाले दिन गांव में हुए झगड़े में गोली मारकर बृजेश को घायल कर दिया वहीं महेंद्र सिंह कुल्हाड़ी प्रहार से घायल हुए। राजनीतिक पहुंच के चलते मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पीड़ित को कोर्ट से आदेश कराकर लाना पड़ा। विवेचक एसएसआई रामकेश ने आरोपी को पकड़ा तो राजनीतिक आकाओं ने हटवा दिया। कार्रवाई से बौखलाए आरोपियों ने शुक्रवार को ब्रजेश को घेर कर फरसे से प्रहार किया। गर्दन तो बच गई पर उसे बचाने में हाथ की अंगुलियां कट गईं। इसकी भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब पिता की हत्या के बाद आनन-फानन में सोमवार को उसकी भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों पर ही इंजन चोरी का लिखवा दिया मुकदमा
शुक्रवार को मृतक महेंद्र सिंह के पुत्र बृजेश पर जानलेवा हमला किया गया था। कुल्हाड़ी प्रहार गर्दन पर किया गया लेकिन हाथ आगे करने की वजह से उंगलिया कट गई थी। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की और आरोपी पक्ष के सतेंद्र पुत्र फूल सिंह की ओर से तहरीर लेकर मृतक के पुत्र रामपाल सहित 10 लोगों के खिलाफ शुक्रवार की देरशाम खेत पर रखे इंजन चोरी करने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

बवाल होने के डर से जिला अस्पताल में लगाया फोर्स
जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह मेें भारी भीड़ जुट गई। उसने प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज पर दबाव बनाना शुरू किया तो बवाल की आशंकाओं को देखते हुए तत्काल सीओ सदर नासिर इरफान खान औरफिर एसपी ओपी सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं कई थानाध्यक्ष और प्रभारी निरीक्षकों को संवेदनशीलता पर नजर रखने को तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed