फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

महिला का गला रेतकर हत्या का प्रयास, गंभीर

Fri, 26 Jun 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। मानसिक रूप से कमजोर महिला की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया। पति को पता चला तो उसने पुलिस को खबर दी। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव कमालपुर मही निवासी मीरादेवी (42) पत्नी सत्यवीर सिंह बृहस्पतिवार को गांव में शादी समारोह के होने वाले महिला संगीत में शामिल होने के लिए गई थी। पति घर पर सोया हुआ था। रात में लौटते समय किसी ने मीरादेवी की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया। महिला की चीख पुकार पर लोग पहुंचे तो महिला को गंभीर हालत में देखा। इसके बाद पति सत्यवीर ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने पहुंचकर महिला को जिला अस्पताल भिजवा दिया और पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि मीरादेवी और पुष्पादेवी दो बहनें हैं, जिनका कोई भाई नहीं है। मीरादेवी अपने पति सत्यवीर निवासी गुढ़ा थाना नसीरपुर जिला फिरोजाबाद के साथ मायके में ही रही है, जबकि पुष्पा अपने पति शांती प्रकाश के साथ अपनी ससुराल में रहती है। दोनों बहनों के पास 30 बीघा जमीन है, इसकी देखरेख सत्यवीर ही कर रहा है। मीरादेवी मानसिक रूप से कमजोर है और इनके भी कोई संतान नहीं है। वहीं पति पूछताछ में वारदात करने से इनकार कर रहा है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed