{"_id":"5e6e70e68ebc3ea4c60da914","slug":"crime-etah-news-agr4339960163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब कारोबार व शस्त्र फैक्ट्री चलाने वालों पर लगेगी गैंगस्टर : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब कारोबार व शस्त्र फैक्ट्री चलाने वालों पर लगेगी गैंगस्टर : एसएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पुलिस लाइन में रविवार को सैनिक सम्मेलन और अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने अपने अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए हैं कि जिले में शराब का अवैध कारोबार अथवा शराब भट्टिया चलाने वाले और शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए।
एसएसपी ने समीक्षा बैठक के दौरान बीट पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक अपने थाना क्षेत्रों के बीट सिपाहियों का आकलन व बीट संबंधी जिम्मेदारियों को पूर्व से तय कर सिस्टम को प्रभावी कर लें। उन्होंने सिटीजन कम्युनिकेशन प्रणाली, सक्रिय गैंगों के रजिस्ट्रेशन, पुलिस कर्मचारियों की समस्या निस्तारण, त्रिनेत्र एप को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।
साथ ही एएसपी व क्षेत्राधिकारी को क्षेत्र में निकलकर ड्यूटीरत कर्मचारियों का स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतें और आईजीआरएस प्रकरण का समय से रुचि लेकर निस्तारण करने पर जोर दिया गया। कोरोना वायरस की अफवाहों पर पुलिस को पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए। सैनिक सम्मेलन में मौजूद सैनिकों का भी मनोबल बढ़ाया गया।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान सीएए, शिवरात्रि और होली पर्व के दौरान बेहतर और कुशल पुलिस प्रबंध करने वाले एएसपी संजय कुमार, एएसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ सदर इरफान नासिर खान, सीओ सिटी राजकुमार सिंह, सीओर जलेसर रामनिवास सिंह, सीओ सकीट देव आनंद, सीओ अलीगंज अजय सिंह भदौरियां सहित प्रभारी निरीक्षक, शाखा प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।