{"_id":"5e6d1a698ebc3ea4f0191d05","slug":"crime-etah-news-agr433849311","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताहिर की मौत के बाद बढ़ाई विनय की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताहिर की मौत के बाद बढ़ाई विनय की सुरक्षा
विज्ञापन
जिला कारागार
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलीगढ़ दंगे के मुख्य आरोपी विनय वार्ष्णेय से मुलाकात के लिए शनिवार को भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के नेताओं का जमावड़ा जिला कारागार पर लगा रहा। वहीं गोली लगने से घायल ताहिर की शुक्रवार रात मौत होने के बाद मामला गंभीर हो गया है। यहां भाजपा नेताओं ने कारागार अधीक्षक से विनय की सुरक्षा को लेकर भी वार्ता की।
पटियाली विधायक ममतेश शाक्य के नेतृत्व में अलीगढ़ और एटा के दर्जनों भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता जिला कारागार पहुंचे। यहां विनय वार्ष्णेय से मुलाकात कर हालचाल जाना। बृहस्पतिवार को देर रात अलीगढ़ से एटा जेल शिफ्ट किए गए विनय वार्ष्णेय से मिलने पहुंचने वालों में कासगंज के गौरीशंकर शर्मा आदि भी थे। काफी देर तक चली मुलाकात में भाजपा नेताओं ने विनय को बताया कि अलीगढ़ दंगे में गोली लगने से घायल हुए ताहिर नामक व्यक्ति की शुक्रवार की देर सायं इलाज के दौरान जेएन मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गई। इसके बाद से विनय की जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी कोरोना वायरस के चलते अन्य बंदियों के साथ न रखकर दस दिन तक अलग बैरक में रखा जा रहा है।
शनिवार को जिला कारागार गए थे। मेरे साथ एटा, कासगंज और अलीगढ़ के भाजपा और हिंदू संगठनों के अन्य लोग भी थे। कारागार में विनय वार्ष्णेय से हाल-चाल जानते हुए वर्तमान हालात से अवगत कराया गया। कारागार में उनकी सुरक्षा को लेकर भी बातचीत हुई। - ममतेश शाक्य, विधायक पटियाली।