{"_id":"5dcede958ebc3e54f937bf97","slug":"crime-etah-news-agr415304940","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान को चाकुओं से गोदा, गुप्तांग कुचलकर की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान को चाकुओं से गोदा, गुप्तांग कुचलकर की निर्मम हत्या
विज्ञापन
एटा राजेंद्र सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला किशनसिंह में बृहस्पतिवार की रात पूर्व प्रधान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। रात में गांव का एक युवक उन्हें ताश खेलने के लिए बुलाकर ले गया था। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर जंगल में उनका शव पड़ा मिला। वृद्ध पूर्व प्रधान की चाकुओं से गोदकर और गुप्तांग कुचलकर निर्मम हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
नगला किशन सिंह के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह (72) पुत्र रोशन सिंह को बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे गांव के ही एक युवक ने ताश के पत्ते खेलने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। किशन सिंह की पत्नी बिट्टो देवी ने बताया है कि पति के पास 25 हजार रुपये थे और वह अक्सर जुआ खेलने चले जाते थे। जब देर रात तक वह घर नहीं आए तो उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
सुबह गांव के बाहर जंगल में लाश पड़ी मिली। राजेंद्र सिंह के दोनों बेटे दुष्यंत और ऋषिपाल अमरावती (महाराष्ट्र) में एक कंपनी में काम करते हैं। पुत्रवधू मोना उर्फ डिंपी पत्नी ऋषिपाल सिंह ने अज्ञात में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर एएसपी अपराध राहुल कुमार, सीओ जलेसर गुरमीत सिंह पहुंच गए। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल की और मौके से कुछ नमूने भी लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।