{"_id":"5dcc45758ebc3e5b0d45804c","slug":"crime-etah-news-agr4151113170","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के अपहरण की आशंका, लिखाई गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के अपहरण की आशंका, लिखाई गई रिपोर्ट
विज्ञापन
अपहरण की आशंका के छात्र शिव कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पढ़ने गया छात्र स्कूल से वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। छात्र को हर जगह ढूंढा लेकिन कोई खोज खबर नहीं मिलने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। छात्र के पिता की ओर से अज्ञात में बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिरौरा निवासी राजकुमार का कहना है कि बेटा शिव कुमार (15) जलज यादव इंटर कालेज में सातवीं का छात्र है। सोमवार को साइकिल से विद्यालय पढ़ने गया था, इसके बाद वापस नहीं लौटा। बेटे का शाम तक इंतजार किया गया, लेकिन जब नहीं आया तो परिचितों और रिश्तेदारों में ढूंढा गया। दो दिन तक बेटे को ढूंढने में कोई कसर नहीं छोड़ी जब कोई पता नहीं लग सका तो तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
परिजनों का आशंका है कि कहीं उसका अपहरण तो नहीं कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात सुभाष सिंह ने बताया है कि शिव कुमार घर से नाराज होकर चला गया है। परिजनों का कहना है कि ढूंढने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और छात्र की तलाश की जा रही है।