फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

ट्रेन आने के वक्त बंद गेट खुलवाने के लिए कार सवारों ने गेटमैन को पीटा

Sat, 09 Nov 2019 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
एटा रेलवे ट्रेक पर रेल आगमन के दौरान गुजरते दिखे लोग। - फोटो : ETAH
एटा। ट्रेन आने के वक्त बंद फाटक खुलवाने के लिए कार सवार दो लोगों ने गेटमैन को बुरी तरह से पीटा। तभी फाटक के पास पहुंची ट्रेन के चालक ने देखा तो गाड़ी रोक दी और किसी तरह गेटमैन को बचाया। बाद में गेटमैन ने दो लोगों के खिलाप नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

थाना जलेसर क्षेत्र स्थित पुन्हैरा के पास फाटक संख्या 33सी पर राजेश कुमार पुत्र महेंद्रपाल निवासी भील नगर इसौली थाना सकरौली तैनात है। बुधवार की शाम 18.16 पर ट्रेन संख्या 54470 (पैसेंजर) आ रही थी, नियमानुसार गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया। फाटक बंद होने के दौरान ही कार में सवार दो लोग आए और गेटमैन पर फाटक खोलने के लिए दवाब बनाने लगे।
विज्ञापन

गेटमैन ने ट्रेन आने का समय होने की बात कही और हादसा होने का हवाला दिया तो दोनों युवकों द्वारा गाली गलौज के बाद उसे पीटना शुरू कर दिया और जबरन फाटक खोलने का प्रयास करने लगे। इतने में ट्रेन आ गई। जब लोको पायलट व सह पायलट आशीष कुमार ने गेटमैन की पिटाई होती देखी तो ट्रेन को रोक कर गेटमैन को दबंगों से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गांव पुन्हैरा के राजवीर सिंह, रिंकू पुत्र रामखिलाड़ी और बृजेश पहुंच गए, इन्हें देखकर पिटाई करने वाले महेश व बृजेश पुत्रगण छोटेलाल निवासी गांव बलिदादपुर थाना जलेसर धमकी देते हुए भाग गए। गेटमैन ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधने डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आर्मी में सूबेदार है एक आरोपी
गेटमैन की फाटक नहीं खोलने पर पिटाई करने वाला महेश चंद्र सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में जम्मू कश्मीर में सेवाएं दे रहा है और कुछ दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ है। गेटमैन की पिटाई के दौरान भी महेश खुद को सूबेदार होने की धमकी दे रहा था।
हो सकता था हादसा
गेट संख्या 33सी को बंद करने के चंद मिनटों के बाद ही ट्रेन फाटक तक आ गई थी। अगर गेटमैन फाटक खोल देता तो इतने समय में तमाम वाहन रेलवे पटरी पर होते और कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। गेटमैन ने पिटने के बाद भी अपने दायित्व का निर्वहन किया।
लोको पायलट की बहादुरी के चर्चे
ट्रेन संख्या 54470 के लोको पायलट ने पिटते गेटमैन को बचाया तो उनके बहादुरी की चर्चाएं लोगों में आम हो गई। विभागीय कर्मचारी की मद्द कर उसको बचाया ही नहीं साथ ही अपने दायित्वों का निर्भीकता से निर्वहन कर उत्साहवर्धन कर हौसला भी बढ़ाया। इसको देखकर मौके पर जुटने वाली भीड़ ने तारीफ की।

गेटमैन की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो बार दबिश दी गई है लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
महाराज सिंह भाटी, प्रभारी निरीक्षक जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed