{"_id":"5db08fd78ebc3e012e1f5677","slug":"crime-etah-news-agr4120911107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानहानि को लेकर डिप्रेशन में आए बुजुर्ग ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानहानि को लेकर डिप्रेशन में आए बुजुर्ग ने तोड़ा दम
विज्ञापन
एटा। एक बुजुर्ग के साथ विगत माह कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसे लेकर बुजुर्ग काफी आहत हुआ था। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद बुजुर्ग डिप्रेशन में चला गया और अंत में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस मामले में बुजुर्ग के पुत्र की ओर से तहरीर देकर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना व नगर क्षेत्र जलेसर के मोहल्ला विष्णपुर निवासी मनोज पुत्र सौप्रसाद का आरोप है कि मोहल्ला के ही कायम सिंह पुत्र नत्थू सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पिता के साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट के बाद बुजुर्ग पिता काफी आहत हुए और डिप्रेशन में चले गए। इनका आगरा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इलाज के दौरान पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह ने बताया है कि पूर्व में बुजुर्ग के साथ मोहल्ला के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद वह बीमार रहने लगे, इलाज कराया गया लेकिन मौत हो गई। इसके बाद बुजुर्ग के परिवारीजनों ने मारपीट के कारण मौत होने की बात कही जाने लगे। जब पोस्टमार्टम कराया तो मौत कारण हार्ट अटैक से होना पाया गया। इसके बाद मनोज की ओर से मारपीट के बाद हुई मानहानि से आहत होकर पिता को हार्ट अटैक पड़ने और मौत हो जाने की तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी मामला सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।