{"_id":"652ae97f7610f49288008f44","slug":"couple-on-date-threatened-to-compromise-in-rape-case-etah-news-c-163-1-sagr1017-6871-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तारीख पर आए दंपती को दुष्कर्म के मामले में समझौते के लिए धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तारीख पर आए दंपती को दुष्कर्म के मामले में समझौते के लिए धमकाया
Sun, 15 Oct 2023 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव नगला किसी के पास बाइक सवार दंपती को रोक कर दुष्कर्म के मामले में समझौता करने के लिए धमकाया गया। दंपती ने दिल्ली के दो भाईयों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना सकरौली क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला ने गुरेंद्र आनंद और इसके भाई रमेश आनंद निवासी मंसाराम पार्क नई दिल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 1 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे तारीख करके पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। आगरा रोड स्थित गांव नगला किसी के पास दोनों आरोपी भाइयों ने कार आगे लगाकर रोक लिया और पति से कहा कि दुष्कर्म के मुकदमे में फैसला करेगा या नहीं। जब फैसला करने से मना किया तो दोनों ने हाथापाई शुरू कर दी और धमकी दी। भीड़ जुटने पर आरोपी मौके भाग गए।
महिला ने बताया कि उसका पति आरोपियों के पास दिल्ली में भवन निर्माण का कार्य करता था। वहां पर वह अपने पति के साथ रहती थी। तब दोनों भाइयों ने कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद परेशान होकर गांव में आ गई तो एक बार यहां पर आकर भी दुष्कर्म किया। इसका मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में ही फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर आई है उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच कराई जा रही है।