{"_id":"69e12f150f432e0c21047784","slug":"councilors-created-ruckus-in-the-municipality-for-smart-meters-etah-news-c-163-1-eta1003-149307-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्मार्ट मीटर के लिए पालिका में सभासदों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्मार्ट मीटर के लिए पालिका में सभासदों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर में स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर पालिका में हुई बैठक में सभासदों ने जमकर हंगामा किया। सभासदों के हंगामा किए जाने पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा की पहल पर विद्युत निगम के एसडीओ नवीन यादव ने शुक्रवार को मोहल्ला हथोड़ा के विद्युत उपकेंद्र पर कैंप लगाकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जेपी राणा, उत्साह भारद्वाज, शहजाद खलीफा सहित अन्य सभासदों ने विद्युत निगम के एसडीओ नवीन यादव को बताया बिल जमा होने पर भी उपभोक्ताओं की लाइन काटकर लोगों का शोषण किया जा रहा है। लाइन कटने से उपभोक्ता और उननके परिजन को मानसिक परेशानी हो रही है। गर्मी के मौसम में लाइन कटने पर लोगों को पीने के पानी की समस्या पैदा हो रही है।
सभासद पवन मेहर ने बताया मोहल्ला बारी का चौक और ब्राह्मपुरी में बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को खतरा रहता है। मोहल्ला सराय खानम के कन्हैया ने कहा 8000 रुपये का बिल जमा करने के छह दिनों बाद उनके घर की लाइन काट दी गई।
विज्ञापन
मोहल्ला किला की अनेक महिलाओं ने पालिका पहुंचकर हंगामा करते हुए एसडीओ का घेराव करने का प्रयास किया। लोगों और सभासदों की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा ने विद्युत निगम के अधिकारियों से 15 दिन में समस्या का समाधान करने की चेतावनी दी है।