फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Councilors and municipal workers made serious allegations against each other

Etah News: सभासदों और पालिकाकर्मियों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 28 Jan 2025 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Councilors and municipal workers made serious allegations against each other
जलेसर। नगर पालिका में नक्शा व नजूल प्रभार को लेकर सभासद और पालिकाकर्मी आमने-सामने हैं। उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पालिका प्रशासन का कहना है दाेनों पक्षों के आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका में तैनात पंप ऑपरेटर रूपकिशोर से नक्शा एवं नजूल का चार्ज हटाए जाने के लिए सभासद लामबंद हो रहे हैं। शमा परवीन, स्वालेहा वसीम, मोहम्मद शहजाद, मोहसिन अंसारी, नजराना, रक्षा बाल्मीकि, रतना बाल्मीकि, आशा सिंह आदि सभासदों ने मंगलवार को ईओ को पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि जब से रूपकिशोर पर नक्शा एवं नजूल का चार्ज आया है, जनता परेशान है। रूपकिशोर को तीन दिन के अंदर मूल पद पर नहीं भेजे जाने पर 3 फरवरी से धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वही, पालिकाकर्मी ने भी चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे हैं। कहा है कि कुछ सभासदों द्वारा पालिका की सरकारी जमीनों पर अपने परिजन तथा चहेतों को अवैध कब्जा कराया जा रहा है। शिकायत पर हुई जांच में दोषी पाए गए लोगों पर निवर्तमान एसडीएम विपिन कुमार के आदेश पर कोतवाली में अभियोग दर्ज करा दिया गया है। जिससे कुछ सभासद उनके विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे हैं। ईओ प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed