फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Corporation buses fell short, Sahara became private: photo

निगम की बसें पड़ीं कम, प्राइवेट बनीं सहारा: फोटो

Mon, 08 Nov 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Corporation buses fell short, Sahara became private: photo
रोडवेज बस स्टैंड के बाहर बसों के इंतजार में खड़े लोग - फोटो : ETAH
एटा। दीपावली के त्योहार के बाद लोग नौकरी, व्यवसाय के लिए वापस जा रहे हैं। रविवार शाम के बाद सोमवार सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई थी। जिसके चलते निगम की बसें कम पड़ गईं। इस दौरान यात्रियों ने प्राइवेट बसों का सहारा लिया और अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में लोग विभिन्न शहरों में जाने के लिए घरों से निकले, लेकिन लोगों को अपने गंतव्य के लिए निगम की बसें नहीं मिलीं। रविवार की देर शाम रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ थी, लेकिन दिल्ली जाने के लिए बसें नहीं थीं। यही स्थिति सोमवार सुबह भी थी। दिल्ली व अन्य शहरों में जाने के लिए प्राइवेट बसें स्टैंड के बाहर खड़ी हो गईं। निगम की बस न होने पर लोगों को इन प्राइवेट बसों में ही सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को बस स्टैंड पर प्रतिदिन की अपेक्षा यात्रियों की अधिक भीड़ थी। सुबह के समय भीड़ अधिक होने पर बस स्टैंड प्रभारी अजय पाल यादव ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बसों में बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम तक डिपो से 56 बसें दिल्ली भेजी गई थीं। यात्रियों की संख्या अधिक थी इससे दिक्कत हुई। सोमवार को खास दिक्कत नहीं रही। -अजयपाल यादव, बस स्टैंड प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed