{"_id":"5ea704908ebc3e904d587fd2","slug":"corona-virus-etah-news-agr4395582180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में क्वारंटीन सेंटर से बहन लापता, भाई पहुंचा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में क्वारंटीन सेंटर से बहन लापता, भाई पहुंचा घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले के लेवल-2 कोरोना क्वारंटीन सेंटर में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब क्वारंटीन पूरा कर चुके भाई-बहन अपनी भाभी से हुए झगड़े के बाद अचानक कहीं चले गए। जब स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से भेजने के लिए देखा गया तो दोनों लापता थे। हालांकि देर शाम भाई घर पहुंच गया जबकि बहन अभी भी लापता है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती के भाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीमें बहन की तलाश में जुटी हैं।
जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमित युवकों के मिलने के बाद लेवल-2 कोरोना क्वारंटीन सेंटर में उनके परिजनों को क्वारंटीन किया गया था। सभी की जांच रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी थी। रविवार को उन्हें घर भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान नगला अब्दाल के संक्रमित युवक की पत्नी व उसकी बहन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
इस कारण बहन अपने भाई के साथ क्वारंटीन सेंटर से चली गई। बाद में सूचना पर पहुंचे एसडीएम, ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी ने जांच पड़ताल की। लेकिन देर शाम भाई अपने घर पहुंच गया। वहीं बहन अभी तक लापता है। इस संबंध में पुलिस भाई से पूछताछ कर रही है। वहीं क्वारंटीन सेंटर में रह रहे अन्य लोगों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
तलाश कर रही पुलिस
गोरहा के क्वारंटीन लेवल-2 केंद्र से सभी की क्वारंटीन अवधि पूरी हो गई थी। इसके बारे में सभी को एक दिन पहले ही बता दिया गया था, लेकिन भाई-बहन अचानक ही कहीं निकल गए थे। अन्य सभी लोगों को घर भेज दिया गया है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
कार्रवाई की जाएगी
भाई-बहन की क्वारंटीन अवधि पूरी हो चुकी थी। भाभी से कहासुनी के बाद दोनों निकल गए। देर शाम भाई घर पहुंच गया है। पुलिस बहन की तलाश कर रही है। आसपास के रिश्तेदारों से पता कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सुशील घुले, एसपी।