फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona vaccination,corona virus etah,corona vaccination etah,vaccination up to age group of 18,vaccination center,vaccination centre,vaccination center etah,vaccination center in etah

corona vaccination: 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों का अब ऑन स्पॉट टीकाकरण नहीं

Fri, 07 May 2021 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination,corona virus etah,corona vaccination etah,vaccination up to age group of 18,vaccination center,vaccination centre,vaccination center etah,vaccination center in etah
एटा। ऑनलाइन पंजीकरण कराए बिना 10 मई से किसी को कोरोना वैक्सीन नहीं लगेगी। पहले कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद समय मिलने पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोविड-19 टीके की पहले डोज लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दूसरी डोज का टीकाकरण बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किया जाएगा। जिला चिकित्सालय व सभी ब्लॉक स्तरीय इकाइयों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही कई हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर भी टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी केंद्र को दर्ज कर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बताया कि कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। सेल्फ रजिस्ट्रेशन कोविन वेबसाइट पर जाकर स्वयं रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। पंजीकरण पूरा होने के बाद मोबाइल पर मैसेज आएगा। जिसमें टीकाकरण लगने के दिन, स्थान आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed