फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona in etah,etah police,police corona posirive in etah,police corona posirive

एसओ अवागढ़ सहित 37 कोरोना पॉजिटिव निकले

Sat, 05 Sep 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
corona in etah,etah police,police corona posirive in etah,police corona posirive
एटा। जिले में शुक्रवार की देर रात नोएडा से आई रिपोर्ट में 13 और शनिवार को यहां एंटीजन किट से हुई जांच में 24 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें अवागढ़ के थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1063 हो गई है। वहीं, स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 760 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

नोएडा से आई रिपोर्ट में अलीगंज तहसील क्षेत्र निवासी एक युवती व युवक कोरोना से ग्रसित निकले हैं। साथ ही निधौलीकलां निवासी एक बुजुर्ग महिला, जैथरा ब्लाक के गांव जहानाबाद निवासी एक युवक, अवागढ़ ब्लाक के गांव बारी कल्यानपुर में तीन वर्षीय मासूम और अवागढ़ में दो अन्य युवक वायरस से ग्रसित निकले हैं। शहर के मोहल्ला अरुणा नगर निवासी एक बुजुर्ग व शीतलपुर ब्लाक के तीन अन्य की रिपोर्ट नोएडा से पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

उधर, देर रात एंटीजन किट पर मिरहची निवासी एक युवक, मारहरा निवासी एक बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। शनिवार को रैपिड रिस्पोंस टीम ने एंटीजन किट से गांव पुरा व शहर में 150 सदिग्धों की जांच की। इसमें जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव मोहनप़ुरा निवासी एक व्यक्ति समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं मिरहची में चार, निधौलीकलां में एक व जिला अस्पताल में चौदह व्यक्तियों को एंटीजन किट पर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जिले में जो भी कोरोना के मरीज आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम उनसे संपर्क कर रही है। कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गाइडलाइन के अनुसार ही मरीजों को होम आइसोलेट की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed