{"_id":"5ff4a6748ebc3e31472c560b","slug":"corona-etah-news-agr4751050124","type":"story","status":"publish","title_hn":"246 स्वास्थ्य कर्मियों पर किया गया वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
246 स्वास्थ्य कर्मियों पर किया गया वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में कोरोना वैक्सिन को लेकर पुर्वाभ्यास करती विभागीय टीम।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में मंगलवार को पांच स्थानों पर दस जगह कोरोना टीकाकरण को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। 246 स्वास्थ्यकर्मियों पर अभ्यास किया गया। एक जगह पर 25 स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इसका शुभारंभ डीएम सुखलाल भारती व एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने महिला अस्पताल में फीता काटकर किया। वहीं अपने सामने स्वास्थ्यकर्मी बबली पर पूर्वाभ्यास कराया।
कोरोना की वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर जिला अस्पताल पुरुष व महिला में दो- दो जगह पूर्वाभ्यास किया गया। वहीं सकीट पीएचसी, निधौलीकलां व बागवाला सीएचसी पर भी हुआ। प्रत्येक जगह 25-25 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ पूर्वाभ्यास किया गया। यहां पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। टीकाकरण को प्रवेश के समय मोबाइल में मेसेज के बाद पुलिस के जवानों द्वारा सत्यापन का कार्य किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सत्यापन हुआ।
बाद में कोविन एप पर एएनएम द्वारा सत्यापन करने का बाद पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामसिंह, डब्ल्यू एसएमओ डॉ. रंजीता रानी के अलावा सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, अस्प्ताल के चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ मौजूद रहे। इसके बाद डीएम व एसएसपी पुरुष अस्पताल में पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करने पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों से बात की। वहीं सकीट सहित निधौलीकलां व बागवाला में देखने सीएमओ पहुंचे।