फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

एटा में छह और कासगंज में 10 मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 12 Oct 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। एटा में छह और कासगंज में 1428 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एटा में 1740 और कासगंज में 1428 संक्रमितों की संख्या हो गई। एटा में सोमवार को पोर्टल पर जैथरा निवासी एक किशोर, निधौलीकलां निवासी एक अधेड़ व मोहल्ला मोहरान निवासी एक अधेड़ महिला सहित शहर के मोहल्ला वर्मा नगर निवासी एक युवक को आगरा व पटियाली निवासी व्यक्ति को अलीगढ़ मेडिकल कालेज में एक अन्य बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

वहीं कासगंज के सिढ़पुरा में 174 जांचे हुईं। जिसमें 7 लोग संक्रमित पाए गए। इन संक्रमितों में 6 लोग एक ही परिवार के हैं जबकि 1 अन्य युवक है। कासगंज में 237 में से 3 संक्रमित मिले। आरटीपीसीआर जांच के लिए भी इन संक्रमितों के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा गंजडुंडवारा में 141, सहावर में 159, पटियाली में 77, सोरों में 151, अमांपुर में 126, जिला चिकित्सालय में 18 जांचें हुईं। जिसमें कोई संक्रमित नहीं पाया गया। 509 नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

एटा के युवक की पंजाब में मौत
एटा। मारहरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की मौत पंजाब में कोरोना से हो गई। सोमवार को मृतक के शव को लाने के लिए परिजन सीएमओ ऑफिस आए और परमिशन देने की बात कही। यहां प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन ने पंजाब सरकार से ही परमिशन लेने की बात कहकर वापस भेज दिया। उन्होंने बताया पंजाबी भाषा में पत्र लिखा था वह समझ में नहीं आ रहा था। कहा कि एक व्यक्ति के साथ एक वकील आया था। बाद में जानकारी मिली कि पंजाब के अस्पताल प्रशासन ने ही मृतक का शरीर देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed