फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

शहर के व्यापारी और सपा नेता की दिल्ली में मौत

Sun, 14 Jun 2020 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। मोहल्ला पोता नगला निवासी एक जूता व्यापारी और सपा नेता को तीन दिन पहले हार्ट अटैक पड़ा था। परिजन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। बताया जाता है कि यहां शनिवार को कोरोना की जांच की गई। इसमें वह पॉजिटिव निकले। शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली अधिकारियों द्वारा सीएमओ कार्यालय में मामले की जानकारी दी गई। वहीं परिजन घर में ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। सीएमओ कार्यालय में मामले की जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम व्यापारी के घर पहुंची थी, लेकिन टीम को व्यापारी के घर पर ताला लगा मिला।
विज्ञापन

पड़ोस के लोगों ने टीम को बताया कि सभी लोग कहीं चले गए हैं। वहीं किरायेदार भी घर में रहते हैं। सीएमओ डॉ. अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जानकारी के आधार पर व्यापारी के यहां टीम भेजी गई थी, लेकिन अभी तक आधिकारिक सूचना व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव आने के संबंध में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed