फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

अब वाहनों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ा

Wed, 10 Jun 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। अनलॉक-1 में वाहन चालक जमकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दो माह तक टेंपो, ई-रिक्शा आदि पर रोक के बाद जब निकले तो न खुद गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं और न ही सवारी। चालक चार से छह सवारियां भरकर चौराहों पर फर्राटा भरते निकल जाते हैं और पुलिस रोकने और टोकने तक की जहमत नहीं उठाती है। जिससे अब वाहनों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड से अलीगंज तिराहा तक चलने वाले टेंपो और ई-रिक्शा चालक एक सवारी के दस रुपये लेते हैं। वहीं ज्यादा कमाई के चक्कर में चार से पांच तक सवारियां बैठा लेते हैं। चालकों का कहना है कि दो सवारियां ले भी जाएंगे तो इसमें भाड़ा नहीं निकलेगा।
विज्ञापन

अनलॉक-1 में बाइक पर जहां एक सवारी बैठेगी। वहीं कार में दो सवारियां चालक सहित बैठेंगी। दूसरी सवारी भी पीछे बैठेगी। वहीं ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर में एक सवारी बैठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात में भी दौड़ रहे टेंपो
शहर से सकीट, निधौलीकलां, मलावन आदि स्थानों के लिए टेंपो संचालित होते हैं। यहां के हालात और भी ज्यादा बदतर हैं। चालक 10 से 12 तक सवारियां भर लेते हैं।

दो टेंपो के किए चालान
अनलॉक-1 में निर्धारित संख्या में ही सवारियां बैठाने के वाहन चालकों को निर्देश दिए गए हैं। ऑटो और ई-रिक्शा में पीछे दो सवारी और आगे चालक ही बैठेगा। दोपहर में नियमों का उल्लंघन कर छह-छह सवारियां भरकर ले जा रहे दो थ्री व्हीलर के चालान किए गए। वहीं चालक और सवारियों के पास मास्क न मिलने पर उनके भी चालान किए जा रहे हैं। - बचान सिंह, यातायात निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed